चम्पावत, अक्टूबर 2 -- चम्पावत, संवाददाता। तल्लापाल बिलौन क्षेत्र के दुधौरी भगवती महोत्सव में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कुमाऊं लोक कला दर्पण लोहाघाट की टीम ने कार्यक्रम पेश किए। बुधवार देर शाम महोत्सव का शुभारंभ भाजपा नेता मुकेश महराना ने किया। कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट और लोक गायिका बबीता देवी ने कार्यक्रम पेश किए। सांस्कृतिक संध्या में कुमाऊनी, गढ़वाली, नेपाली, झोड़ा चांचरी आदि की प्रस्तुति दी। गंगा सिंह बिष्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, अनिल सिंह, अशोक सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, कुमार शिवा, गंगा सिंह, भारत राम, ललित कुमार, अनिल बिष्ट रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...