नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है। सेलिब्रिटी से लेकर नेता, आम जनता से लेकर खास जन, हर कोई यहां के लोगों की मदद करने का हाथ आगे बढ़ा रहा है। इसी क्रम में पंजाब की भगवंत मान सरकार को दिल्ली की रेखा सरकार का भी साथ मिला है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली की भाजपा सरकार ने 52 ट्रक राहत सामग्री को बाढ़ग्रस्त पंजाब के लिए रवाना किया है। सीएम रेखा गुप्ता ने अपने एक्स हैंडल से जानकारी देते हुए बताया, पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में दिल्ली सरकार द्वारा 5 करोड़ रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की गई है। उन्होंने लिखा- पंजाब की पीड़ा, दिल्ली की पीड़ा है। संकट की इस घड़ी में हम सब एक परिवार की तरह खड़े हैं। आगे भी दिल्ली सरकार हर संभव सहयोग करती रहेगी, ताकि प्रभावित परिवारों को संबल और सहारा मिल सके। यह भी पढ़ें- फुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.