चंडीगढ़, सितम्बर 8 -- अस्पताल में एडमिट पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का हालचाल लेने के लिए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी सोमवार को पहुंचे। वायरल फीवर, पाचन की समस्या, लो बीपी समेत कई समस्याओं का सामना करने के बाद भगवंत मान को फोर्टिस अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इसके चलते बीते सप्ताह उन्होंने शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट मीटिंग में स्थगित कर दी थी। यही नहीं अरविंद केजरीवाल के साथ वह बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी करने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अंत में अरविंद केजरीवाल ने अकेले ही कपूरथला में दौरा किया और कुछ बाढ़ प्रभावितों से भी मुलाकात की थी। हरियाणा सरकार के सूत्रों का कहना है कि यह मीटिंग करीब 20 मिनट चली। इस दौरान नायब सिंह सैनी ने पंजाब सीएम का हालचाल जाना तो वहीं बाढ़ से बचाव में हरसंभव मदद का भी भरोसा दिया। हिमाचल, पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.