बागेश्वर, जनवरी 29 -- शहीद राम सिंह बोरा राजकीय जूनियर हाईस्कूल भगरतोला के छात्र युवराज गिरी, चांदनी गोस्वामी, नीरज कुमार का चयन राष्ट्रीय साधन सह छात्रवृत्ति परीक्षा ( एनएमएमएस) में हो गया है। बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए विद्यालय में उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में चयनित बच्चों को सम्मानित करते हुए प्रधानाध्यापक महेश पंत ने कहा कि चयनित छात्रों को चार वर्ष तक अठारह हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष मिलेगी। उन्होंने बताया कि विकासखंड में सर्वाधिक चयनित बच्चे उन्हीं के विद्यालय के हैं। यह विद्यालय जनपद में सबसे अधिक छात्र संख्या वाला जूनियर विद्यालय भी है। इस विद्यालय के छात्र प्रतिवर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहे हैं। बच्चों की इस उपलब्धि पर शिक्षक मुहम्मद युसूफ, रमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.