भभुआ, जनवरी 30 -- कोई निजी वाहन तो कोई बस से महाकुंभ मेला के लिए हो रहे रवाना भीड़ से बचने के लिए ट्रेन की यात्रा छोड़ बनारस से बस से जाएंगे भगवानपुर, एक संवाददाता। महाकुंभ मेला में मंगलवार की रात हुई भगदड़ के बाद भी श्रद्धालुओं का संगम स्नान करने जाने का सिलसिला जारी है। जबकि इस घटना में करीब ढाई दर्जन लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। संगम स्नान करने जाने की भक्तों की आस्था देख अन्य लोग भी प्लान बना रहे हैं। भगवानपुर प्रखंड के रमावतपुर निवासी गोवर्धन कुमार और मातर के गोविंद कुमार ने बताया कि हमलोग प्रयाग के कुंभ मेले में स्नान करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुना है कि ट्रेन में बहुत भीड़ हो रही है। इसलिए यहां से बनारस जाएंगे और वहां की बस से कुंभ जाएंगे। भगवानपुर के कई लोग अपने निजी वाहन से और कुछ श्रद्धालु मुंडेश्वरी धाम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.