मुंगेर, सितम्बर 28 -- मुंगेर, नगर संवाददाता। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को द लेजेंडरी रेवोल्यूशन ने भगत सिंह चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ यातायात डीएसपी प्रभात रंजन ने गुब्बारा उड़ाकर किया। इसके बाद रोड मार्च का आयोजन हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भगत सिंह चौक पर मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अशुतोष, डॉ. संजीव, डॉ. अभिजीत, दीपक वर्मा, संजीव मंडल, कृष्णा, शालिग्राम , डॉ अभिजीत सेन गुप्ता, कंचन राय, सरिता यादव, विवेकानंद पासवान, संजीव सिन्हा, मिथिलेश सिन्हा और संगठन के संस्थापक ठाकुर वीर विक्रम सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.