दिल्ली, मार्च 23 -- दिल्ली में विधानसभा चुनाव की हार के बाद पहली बार अरविंद केजरीवाल पहली बार राजधानी में किसी सार्वजनिक मंच पर दिखे। भगत सिंह के शहीदी दिवस के मौके पर अरविंद केजरीवाल के साथ विधानसभा में नेत विपक्ष आतिशी, सौरभ भारद्वाज, सांसद संजय सिंह, विधायक गोपाल राय सहित कई नेता मंच पर मौजूद थे। उन्होंने हार के बाद पहली बार मंच से बोलते हुए केजरीवाल ने एक किस्सा सुनाया। यह किस्सा तब का है जब केजरीवाला शराब घोटाला केस में लगे आरोपों के चलते तिहाड़ जेल में थे। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शहीदी दिवस पर अपने संबोधन के दौरान जेल के समय का किस्सा सुनाया। केजरीवाल ने बताया कि मैं जब जेल में था,तब मैंने दो लाइन की चिट्ठी लिखी। मैं सीएम था और इस्तीफा नहीं दिया था। यह चिट्ठी मैंने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को लिखा था। मैंने सिर्फ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.