मुरादाबाद, मार्च 23 -- शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की पुण्यतिथि पर रविवार को मैनाठेर में निकाली गई। रैली के दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं से पुलिस ने एक ओर चलने के लिए कहा तो वे भड़क गए और पुलिस से नोकझोंक करने लगे। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने बाद में उन्हें समझाकर रैली को आगे बढ़वाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मैनाठेर थाना क्षेत्र में रविवार को स्मृति रैली के दौरान डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों के साथ सैकड़ों की संख्या में अभाविप कार्यकर्ता और अन्य लोग शामिल थे। जब रैली ने डींगरपुर चौराहे से हाईवे पर प्रवेश किया तो वहां पूरी सड़क घिरने के कारण जाम की स्थिति बन गई। पुलिस के अनुसार चौराहे पर रैली में शामिल लोगों द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.