मुरादाबाद, फरवरी 1 -- क्षेत्र के ग्राम क़ादरी नगर चांदपुर गढ़ी स्थित मदरसा जामिया मक्किया में शानिवार को सूफ़ी ज़हीर आलम क़ादरी साहब की सरपरस्ती में वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर जामिया में टॉप करने वाले तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मेहमानों ने दीनी और दुनियावी तालीम के महत्व पर अपने विचार रखे। वार्षिक परीक्षाफल घोषित कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-क़ुरआन पाक, हम्द व मनक़बत से हुई।इस अवसर पर जामिया मक्किया के प्रिंसिपल इंजीनियर महर आलम क़ादरी ने अपने बयान में शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण पर विशेष बल दिया और छात्रों को निरंतर परिश्रम व ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने जामिया की तालीमी उपलब...