गोपालगंज, मार्च 26 -- कथा वाचिका ने कहा- अपने भक्तों की रक्षा के लिए कभी चंडी तो कभी दुर्गा बन प्रकट होती हैं - धतिवना शतचंडी महायज्ञ में प्रवचन सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के धतिवना स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में चौथे दिन शतचंडी महायज्ञ के तहत आयोजित कथा प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा वाचिका सुश्री साध्वी श्वेता पाण्डेय ने देवी भागवत महापुराण की कथा सुनाते हुए कहा कि देवी भागवत में भक्तराज सुदर्शन का उल्लेख मिलता है, जो मां भगवती जगदंबा के परम भक्त थे। जब वे संकट में पड़े, तो मां दुर्गा शेर पर सवार होकर युद्ध में उतरीं और उनकी सहायता की। बताया कि काशी में उस समय मां भगवती ने कुमार सुदर्शन को विजय श्री का आशीर्वाद दिया और काशीराज की कन्या से उनका विवाह संपन्न कराया। जब मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.