कन्नौज, जनवरी 30 -- इंदरगढ़, संवाददाता। इंदरगढ़ के गुंदारा गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक ने भक्त धुव की कथा का वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कथा के तीसरे दिन कथावाचक अनुज कुमार शास्त्री ने भक्त ध्रुव की कथा का वर्णन किया। उन्होने बताया कि छह माह की अवस्था में ध्रुव जब अपने पिता उत्तानपाद की गोद में बैठने गए, तो पिता की दूसरी पत्नी ने उन्हें पिता की गोद से धक्का मार कर भगा दिया। तब उनकी मां सुनीति ने उन्हें परम ब्रह्म परमपिता को प्राप्त करने की सलाह द। जिसको इसके बाद वह जंगल में निकल गए और कई महीनों तक तपस्या की। जिसके बाद भगवान विष्णु ने उन्हें दर्शन दिए। इस दौरान सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...