उरई, फरवरी 10 -- जालौन, संवाददाता। पेट्रोल टैंक स्थित श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर पर आयोजित नवकुंडीय श्रीराम महायज्ञ व भागवत कथा के दौरान भक्तों ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की और भागवत कथा को सुना। रात में ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। श्रीरामलीला महोत्सव में श्रीभैरवजी रामलीला व नाट्य मंडल के कलाकारों ने ताड़का वध की लीला मंचन कर लोगों का मन मोह लिया। यज्ञाचार्य अमित तिवारी ने विधि विधान से श्रीसीताराम महायज्ञ में आहूति दिलायी। कार्यक्रम के तीसरे दिन कथा वाचक पंडित अंकित पचौरी ने कहा कि भागवत कथा समाज का दर्पण है। भागवत कथा सुनकर मन व आत्मा तृप्त हो जाती है। सत्संग के माध्यम से लोग अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं। सत्संग के माध्यम से ही मानव जीवन का कल्याण संभव है। मानव जीवन में जितनी आवश्यकता भोजन व वस्त्रों की है उतनी ही आवश्यकता सत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.