महोबा, फरवरी 5 -- कुलपहाड़, संवाददाता। क्षेत्र की खुशहाली के लिए मुढ़ारी गांव में धार्मिक अनुष्ठान कराएं जा रहे है। भगवान भोले और रामभक्त पवनपुत्र का जलाभिषेक कर गांव में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में भक्तों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शोभा यात्रा में देवी देवताओं की झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मुढ़ारी गांव में इन दिनों भक्ति की रसधार बह रही है। भगवान शिव मंदिर में जलाभिषेक के साथ रुद्राभिषेक में भक्तों ने परिवार की खुशहाली की कामना की। दूध, दही, शहद सहित पंचामृत से रुद्राभिषेक किया गया। भगवान भोले की आराधना करने से परिवार में सुख समृद्धि आती है। शोभा यात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण करते हुए चल रहीं थी। उमाशंकर मिश्रा, करन सिंह राजपूत, प्रान सिंह यादव, भूपेंद्र राजपूत, रणधीर सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.