गिरडीह, अक्टूबर 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शोभायात्रा, सिंदूर खेला व जय दुर्गे के उद्घोष के साथ विजयादशमी पर गुरुवार को भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गे को विदाई दी। इसीके साथ पिछले 10 दिनो से चल रहा शारदीय नवरात्र बुधवार को माता के नवें स्वरुप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना के साथ समाप्त हो गया। नौ दिनों तक शहर के हजारों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की अराधना कर अपने व परिवार की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। शहर के गांधी चौक स्थित छोटकी दुर्गा मंडप और श्रीश्री आदि दुर्गा मंडप में भव्य रूप से ढ़ोल बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन को लेकर शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए। प्रतिमा विसर्जन के दौरान कई दुर्गा मंडपों में महिलाओं के द्वारा सिंदूर की होली खेली गई। इस...