गोपालगंज, सितम्बर 27 -- कुचायकोट। शारदीय नवरात्र के पांचवे दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप, स्कंदमाता, की पूजा वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने की। बताया गया है कि स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व है। भक्तों ने इस दिन यश, बल और आयु की कामना करते हुए माता से आशीर्वाद मांगा। माता का यह रूप भक्तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करता है। मोक्ष का मार्ग दिखाने वाला माना जाता है। दुर्गा सप्तशती की आरती और भक्ति गीतों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। शाम को माता की चौखट पर दीप जलाने के लिए भी श्रद्धालु उमड़े। जलालपुर स्थित माता के मंदिर में सुबह से ही भक्तों के प्रवेश के लिए पट खोल दिए गए थे। सुबह से शाम तक सैकड़ों महिला और पुरुष...