बहराइच, जून 3 -- तेजवापुर, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सबलापुर में श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। मंगलवार को कथावाचक पंडित सुरेश चंद्र शास्त्री महाराज ने राजा परीक्षित व भगवान श्रीकृष्ण की ओर से द्रोपदी की रक्षा करने की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से भगवान का स्मरण करने से विपत्ति दूर हो जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भगवान की कृपा और शक्ति भक्तों पर हमेशा रहती है, और जब भक्त सच्चे मन से उनका स्मरण करते हैं, तो वे उनके साथ होते हैं और उन्हें विपत्तियों से बचाते हैं। कहा कि महाभारत में द्रोपदी के वस्त्रहरण के दौरान किसी ने रक्षा नहीं की। तब श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को निर्वस्त्र होने से बचाया था। इसी तरह विष्णु ने हिरण्यकश्यप का वध कर भक्त प्रहलाद की रक्षा की थी। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों को कष्ट इसलिए देते हैं ताकि व...