सीवान, अप्रैल 12 -- गुठनी, एक संवाददाता । प्रखंड के चकिया गांव में सोमवार से चल रहे श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कथा में मौजूद श्रद्धालुओं ने फूल,अबीर, गुलाल व कीर्तन भजन के साथ भगवान के जन्मोत्सव मनाया गया। कथावाचिका देवी अनुराधा सरस्वती ने कहा कि भक्तो के करुण पुकार सुनकर धरती पर ईश्वर को आना पड़ता है। उन्होंने कथा में कहा की जब जब भक्तो पर किसी तरह की बिपती आई या उनका जीवन संकट में दिखाई दिया। स्वयं भगवान मानव रूप में धरती पर अवतरित हुए। उनके भक्तो में प्रहलाद, ध्रुव जी, माता सबरी, महात्मा विदुर, राजा परीक्षित शामिल हैं। उन्होंने कथा के माध्यम से कहा की आधुनिक समाज में लोग स्वार्थ सिद्ध की खातिर रिश्तों का खून कर देते हैं। जबकि भक्ति में डूबा भक्त सिर्फ परमात्मा को मांगता है। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.