कानपुर, मई 5 -- कानपुर। नारायण सेवा संस्थान की सिंधी धर्मशाला, शास्त्री नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार को श्रीकृष्ण जन्म लीला कथा हुई। कथावाचक डॉ. संजय कृष्ण सलिल महाराज ने कहा कि भगवान दुष्टों के संहार और भक्तों की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की.. से कथा स्थल गूंज उठा। उन्होंने माखन चोरी, मिट्टी खाना और गोवर्धन पूजा जैसे प्रसंग की कथा सुनाई। झांकी दर्शन में श्री गोवर्धन महाराज और बाल्यकाल लीला को दर्शाया गया। कथा में किशन कुमार सिंह, अलका सिंह, शशांक दीक्षित, श्वेता दीक्षित, अभय शर्मा, देवेंद्र सिंह राठौर, सुनीत शर्मा, वेद ज्ञानचंदानी, सुमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.