दुमका, फरवरी 15 -- रामगढ़। रामगढ़:रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत छोटीरनबहियार मे आयोजित श्रीराम कथा मे वृन्दावन धाम शांतिकुंज आश्रम से पधारी कथा व्यास पूज्या दिव्या देवी ने तीसरे दिन कथा का वर्णन करते हुए बताया की जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है तब भगवान धर्म की रक्षा के लिए अपने भक्तों की रक्षा के लिए अपने भक्तों को सुख पहुंचाने के लिए पृथ्वी पर अवतार लेते हैं।श्रीराम कथा प्रवचन के तीसरे दिवस भगवान शंकर और मैया पार्वती के प्रसंग का वर्णन करते हुए कथा में बताया गया की शिव पार्वती विवाह के पश्चात मैया पार्वती ने भगवान शंकर से भगवान श्री राम की कथा के विषय में प्रश्न किया,भगवान अवतार कैसे लेते हैं। भगवान निराकार हैं तो साकार होकर के अवतार कैसे लेते हैं और भगवान के अवतार लेने के कारण क्या है।कथा में भगवान के जन्म के पांच कारण को बताया गया और सूर्यवंश...