लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, संवाददाता। शहीद पथ, सुशांत गोल्फ सिटी स्थित श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) में शुक्रवार को श्रील भक्ति सिद्धांत सरस्वती जी महाराज का आविर्भाव दिवस श्रद्धा के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। भक्ति सिद्धांत सरस्वती जी महाराज का जन्म जगन्नाथ पुरी में वैष्णव आचार्य श्रील भक्ति विनोद ठाकुर के घर छह फरवरी 1874 को हुआ था। सात वर्ष की आयु में ही उन्होंने भगवद-गीता के 700 संस्कृत श्लोक कंठस्थ कर लिए थे। 1905 में श्रील भक्ति सिद्धांत सरस्वती जी महाराज ने श्रील गौरकिशोर दास बाबाजी से आध्यात्मिक दीक्षा ली। सन 1918 में संन्यास ग्रहण किया और तब उन्हें श्रील भक्तिसिद्धांत सरस्वती गोस्वामी महाराज की उपाधि मिली। सम्पूर्ण भारतवर्ष में गौड़ीय वैष्णव सिद्धांत के प्रचार के लिए उन्होंने चौंसठ गौड़ीय मठों का गठन किया। एक जनवरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.