मेरठ, अप्रैल 19 -- चौधरी चरण सिंह विवि के तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल और पावन चिंतन धारा आश्रम की ओर से अटल सभागार में श्रीकृष्ण भक्ति संध्या का आयोजन हुआ। महिमा वाचक सुरभि दीदी ने कृष्ण भक्ति पर आधारित कई प्रसंग सुनाए। वहीं गायक करण मल्होत्रा, गायक डॉ. संजय अंदुरकर, गायक ख्याति मेहरा ने कृष्ण भक्ति के भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नंनलाल हम सब पर कृपा कीजिए, श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, मुझको ऐसा वर दो श्याम, जैसे भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। ब्रज की होली के गीतों पर पूरा हाल झूम उठा। प्रो. पवन सिन्हा ने भी अपने विचारों से प्रेरित किया। अतिथियों में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्य सभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, एडवोकेट रामकुमार शर्मा, पत्रकारिता विभाग से डॉ. प्रशांत, हर्षिता, कोमल आदि रहे। स्वामी विवेकानंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.