प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- कुंडा, संवाददाता। कृपालु धाम मनगढ़ के भक्ति मंदिर में शुक्रवार को भगवान स्वामी जगन्नाथ की रथ यात्रा का कार्यक्रम हुआ। स्थानीय सत्संगियों के साथ विदेशों से भी पहुंचे सत्संगियों ने रथयात्रा को काफी आकर्षक बनाया। भगवान को भोग लगाने के साथ शुरू हुई रथयात्रा का कार्यक्रम दोपहर तक चलता रहा। पूरा भक्ति मंदिर राधे-राधे संकीर्तन से गूंजता रहा। भक्ति मंदिर में शुक्रवार भोर में करीब तीन बजे डॉ. श्यामा त्रिपाठी, डॉ.कृष्णा त्रिपाठी ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को भोग लगाया। भोग लगाकर भगवान का दर्शन कराने मंदिर ले गए। सत्संगियों ने भगवान की विधि-विधान से आरती की। भक्ति मंदिर से शुरू हुई रथयात्रा पूरे परिसर में भ्रमण किया। रथयात्रा के साथ ही सत्संगियों ने गुरुधाम की परिक्रमा किया। जगद्गुरु कृपालु, भगवान जगन्नाथ, श्रीराध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.