चतरा, फरवरी 8 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। नवनिर्मित शिव मंदिर में आयोजित शिव प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ के अवसर पर आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्ति और आस्था के इस संगम में प्रतिदिन आयोजित हो रहे प्रवचन से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया है। भगवान शिव की महिमा का गुणगान सुनने के लिए दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। प्रवचन से आध्यात्मिक वातावरण में विद्वान कथावाचक सत्यम मिश्राजी ने भगवान शिव के स्वरूप और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महादेव केवल संहारक नहीं, बल्कि परम कल्याणकारी हैं। प्रवचन के दौरान उन्होंने शिव-पार्वती विवाह' और 'अमृत मंथन' के प्रसंगों का सजीव वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे। कथावाचक ने जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.