बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- भक्ति का सैलाब: रात भर मंगल गीतों से गूंजते रहे मंदिर, शिव-गौरी विवाह के साक्षी बने श्रद्धालु शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, चार पहर की पूजा में लीन रहे भक्त, सुख-समृद्धि की कामना गाजे-बाजे के साथ निकली बाबा की शाही बारात, भूत-पिशाच की टोली देख थिरके श्रद्धालु फोटो पूजा01- नालंदा के थानेश्वर मंदिर से निकले बारात में शामिल श्रद्धालु पूजा02- शोभा बिगहा गांव में शिव बारात में शामिल श्रद्धालु शिव मंसुर नगर : बिहारशरीफ मंसूर नगर में महाशिवरात्री पर सजा धजा रुद्रेश्वर मंदिर। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरा नालंदा शिवमय हो गया। रविवार की सुबह से लेकर पूरी रात शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देती रही। भक्तों ने पूरी रात जागकर (रात्रि जागरण) भोले भंडारी के दरबार में हाजिरी लगाई। शहर के धनेश्...