बोकारो, जून 5 -- गोमिया, प्रतिनिधि। प्रखंड के कंडेर पंचायत अंतर्गत होन्हे गांव में बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने किया। गांव में कीर्तन शुरू होते ही भक्तिमय माहौल बन गया और दूर-दूर से श्रद्धालु इसमें भाग लेने पहुंचे। पूर्व विधायक ने कहा कि भक्ति और संस्कृति हमारी परंपरा की जड़ हैं। अखंड हरिकीर्तन न केवल धार्मिक आयोजन होता है, बल्कि यह गांव-समाज को एकजुट करने का भी माध्यम बनता है। इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी को भी आध्यात्मिकता और संस्कारों से जोड़ने का अवसर मिलता है। विशेष रूप से जिप सदस्य अरविंद करमाली, कुंदा मुखिया आदित्य कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य मुंशी मुंडा, पूर्व मुखिया ज्ञानी महतो, समाजसेवी गोपाल महतो, पारस महतो, लोकनाथ साहू, कामेश्वर महतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.