लखीसराय, फरवरी 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर स्थित बड़ी दुर्गा स्थान में बुधवार की रात श्री संयुक्त समिति द्वारा मां आदिशक्ति जगत जननी श्रीश्री 1008 नवदुर्गा जी का वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वार्षिकोत्सव के अवसर पर जिले के कई गणमान्य लोग मंदिर प्रांगण पहुंचे और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में डीएम मिथिलेश मिश्र, एसडीओ प्रभाकर कुमार, नगर परिषद आयुक्त प्रभात रंजन, नगर परिषद अध्यक्ष अरविन्द पासवान, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विकाश कुमार सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। संध्या आरती के पश्चात मां के जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडलाधिकारी प्रभाकर कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.