देहरादून, नवम्बर 3 -- डोईवाला। सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव महाराज के 556वें प्रकाश पर्व पर सोमवार को नगर में श्रद्धा और भक्ति का सागर उमड़ पड़ा। गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रेम नगर बाजार से प्रारंभ हुआ भव्य नगर कीर्तन, पंच प्यारों की अगुवाई में नगर के मुख्य मार्गों मिल रोड, नगर चौक, मिस्सरवाला, चांदमारी से होकर पुनः गुरुद्वारा सिंह सभा में जाकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में संगतों का उत्साह देखने लायक था। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर संगत का स्वागत किया। पोंटा साहिब से आई जोरावर सिंह और फतेह सिंह गतका पार्टी के युवाओं ने पारंपरिक युद्धकला का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। तलवारबाजी और करतबों का यह प्रदर्शन गुरु परंपरा की वीरता और अनुशासन का सजीव उदाहरण बना। वहीं सिख महिलाओं ने कीर्तन के मध्य से गुरु वाण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.