लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 3 -- सेठ एम आर जयपुरिया विद्यालय में दशहरा व दांडिया महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान महिषासुरमर्दिनी नृत्य नाटिका का भी मंचन किया गया। विद्यालय ट्रस्ट ओम फाउंडेशन की अध्यक्षा प्रियंका गुप्ता, विशिष्ट अतिथियों नगर पालिका अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव, डीआईजी एसएसबी वी विक्रमण, विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य डॉ प्रदीप गुप्ता, डॉ अंजनी मिश्रा और डॉ सुप्रिया ने उद्घाटन किया। विशेष आकर्षण रहा नवदुर्गा अवतार और महिषासुर मर्दन आधारित नृत्य रहा। जिसमें छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों को अपने नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित किया। इसके बाद गरबा और दांडिया नृत्य ने उत्सव का समापन जीवंतता और आनंद से किया। संचालन आरजे रफ़त ने किया। प्रधानाचार्य महोदया गज़ाला कौसर, प्रबंधक डॉ आशीष गुप्ता ने भी संबोधित किया।

हिंदी हिन्दु...