मधुबनी, नवम्बर 2 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। खजौली प्रखंड के भकुआ गांव निवासी हवलदार/रेडियो ऑपरेटर अनिल कुमार सिंह को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के लिए चयनित किया गया है। सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर गृह मंत्रालय ने इस सम्मान की घोषणा की। उन्हें यह सम्मान आगामी गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी को प्रदान किया जाएगा। अनिल कुमार सिंह, चंद्र नारायण सिंह एवं सुशीला देवी के पुत्र हैं। वे वर्तमान में सीआरपीएफ की 208वीं कोबरा कमांडो बटालियन में हवलदार/रेडियो ऑपरेटर के पद पर बीजापुर (छत्तीसगढ़) में तैनात हैं। उन्होंने नक्सल विरोधी ऑपरेशन "ब्लैक फॉरेस्ट" में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह अभियान 21 अप्रैल से 10 मई तक चला था, जिसमें बीजापुर के कोरेगुटालू हिलॉक के घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सीआरपीएफ ने एक अत्यंत जोखिम भरा अभियान संचालित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.