बिजनौर, फरवरी 10 -- चौधरी चरण सिंह को केंद्र सरकार द्वारा भारतरत्न से सम्मानित करने को सभी किसान संगठनों ने सराहा है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य उत्त्तम सिंह ने केंद्र सरकार के निर्णय की सराहना की। कहा कि यह केवल चौधरी चरण सिंह या उनके परिवार की नहीं बल्कि पूरे किसान समाज का सम्मान है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. गौतम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारतरत्न का सम्मान देकर पूरे किसान समाज का दिल जीत लिया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष अमरपाल सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को सम्मान को किसान संगठन सम्मान बताते हुए कहा कि उन्हें यह सम्मान बहुत पहले मिलजाना चाहिए था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...