लखनऊ, फरवरी 14 -- शिवरात्रि पर भंवरेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार बड़ी राहत की खबर है। प्रयागराज रायबरेली हाईवे से मंदिर तक नई सड़क बनकर तैयार हो गई है, जिससे वाहनों का आवागमन सुगम हो जाएगा। काफी समय से निगोहां से मंदिर तक जाने वाला मार्ग बदहाल था। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खासकर सावन और शिवरात्रि में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते मंदिर तक पहुंचने में घंटों लग जाते थे। करीब 15 दिन पहले सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। सड़क को चौड़ा भी किया गया है। पैदल यात्रियों के लिए सड़क के दोनों ओर कच्ची पटरी का निर्माण कराया गया है। अब श्रद्धालू बिना झटकों और जाम की परेशानी के सीधे मंदिर तक आसानी से पहुंच सकेंगे। वहीं, उन्नाव और रायबरेली की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पहले से ही सड़क बेहतर थी। ऐसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.