बक्सर, दिसम्बर 31 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। संत रामचरित्र दास महाराज की स्मृति में आयोजित 19 दिवसीय कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। इस दौरान कमरपुर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस समापन अवसर पर आयोजित चरण पादुका पूजन और विग्रह पूजन हुआ। जिसमें अयोध्या, वृंदावन और वाराणसी से आए मूर्धन्य संतों ने भाग लिया। संतों ने महात्मा के कृतित्व और उनके महान व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस महोत्सव में केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि मोकामा, पटना, जहानाबाद, मुंगेर, बलिया, मऊ, गोरखपुर, बरेली, टुंडला और दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूज्य आचार्य नरहरि दासजी महाराज, पूज्य राघवाचार्य दासजी महाराज, पूज्य विजय भैया (बावरी सखि), हरिजी, अखिल भारती, मनमोहन शरण, कवि नंद बिहारी, डॉ. रवि कुमार, अनिमेष राय, दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.