बोकारो, मार्च 28 -- भंडारीदह। फुसरो-चन्द्रपुरा मुख्य सड़क मार्ग पर भंडारीदह स्थित अनिल गिरि चौक में गुरुवार सुबह एक मारूति वैन की जोरदार टक्कर से नागेश्वर महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। 45 वर्षीय नागेश्वर भंडारीदह से मोटरसाइकिल से जा रहे थे। वहीं घटना के बाद मारूति वैन मालिक ही उसे तत्काल डीवीसी अस्पताल ले गया यहां प्राथमिक इलाज के बाद बीजीएच बोकारो रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति गुंजरडीह गांव के गांधीनगर टोला निवासी स्व नारायण महतो का बेटा बताया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.