बोकारो, जुलाई 14 -- भंडारीदह, प्रतिनिधि। चन्द्रपुरा-फुसरो मुख्य सड़क मार्ग के भंडारीदह में विगत तेरह दिन के अंतराल में रविवार की देर शाम को फिर से सड़क हादसे में चार पहिया वाहन के जोरदार टक्कर से चालीस वर्षीय रविन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को स्थानीय जनों ने डीवीसी चन्द्रपुरा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया। फिर बोकारो के लिए रेफर कर दिया गया। चार पहिया वाहन ने इतना जोरदार टक्कर मारा कि व्यक्ति उस चार पहिया वाहन के बोरनेट पर कुछ दूर तक घसीटता रहा। संयोग रहा की व्यक्ति वाहन के आगे नहीं बल्कि दाहिने तरह सड़क किनारे गिरा। इस जोरदार टक्कर के बाद चार पहिया वाहन चन्द्रपुरा की तरफ तेज रफ्तार के साथ भागने में कामयाब रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविन्द्र सिंह भंडारीदह स्थित बिनोद बिहारी चौक से पैदल ही अपने आवास एसआरयू...