गढ़वा, सितम्बर 14 -- कांडी। एसबीआई संजीवनी क्लीनिक ऑन व्हील्स द्वारा रविवार को स्वास्थ्य शिविर प्रखंड क्षेत्र के भंडारिया और मंडरा गांव में लगाया गया। उसमें डॉ विजय गोस्वामी द्वारा स्वास्थ्य जांच कर लोगों को नि:शुल्क दवाइयां दी गई। वहीं लैब टेक्नीशियन द्वारा भी कई मरीजों को ब्लड जांच किया गया। भंडारिया व मंडरा गांव के स्वास्थ्य सहिया और ग्रामीण उपस्थित थे। मालूम हो कि एसबीआई फाउंडेशन संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स द्वारा चयनित कांडी प्रखंड के 20 गांव का बेसलाइन सर्वे करा कर उन्हीं गांवों में प्रत्येक महीना स्वास्थ्य शिविर लगाया जाता है। उसका लाभ लोगों को मिल रहा है। कोआर्डिनेटर अमरेंद्र कुमार द्वारा लोगों को एसबीआई संजीवनी क्लीनिक ऑन व्हील्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। यह सुवि...