विकासनगर, जून 5 -- विधानसभा चकराता के भंगार-खिराड़-लोरली संपर्क मार्ग की हालत बदहाल है। मार्ग पर कई जगह मलवा पड़ा है। स्क्रबर और सुरक्षा दीवारें भी टूटी हैं। जिससे ग्रामीणों को वाहनों में सामान लाने-ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विधायक प्रीतम सिंह को ज्ञापन सौंपकर तत्काल मार्ग का सुधारीकरण व डामरीकरण की मांग की है। दरअसल, वर्ष 2017-18 में चकराता क्षेत्र के भंगार-खिराड-लोरली संपर्क मार्ग का निर्माण किया गया था। जिससे भंगार व खिराड के ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी तय न कर लोरली होते हुए सहिया व विकासनगर पहुंचने में कम समय लगता है। इससे ग्रामीणों के समय और धन की बचत होती है। लेकिन जब से मार्ग का निर्माण हुआ है, तब से सडक का सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य नहीं हुआ है। ग्रामीण अतर सिंह, शूरवीर सिंह, राहुल,अमर सिंह, आनंद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.