श्रावस्ती, अप्रैल 6 -- श्रावस्ती, संवाददाता। प्रकृति के सफाईकर्मी कहे जाने वाले गिद्धों का झुंड दिखने से पर्यावरण प्रेमियों में खुशी है। साथ ही यह पर्यावरण के लिए अच्छे संकेत माने जा रहे हैं। सड़क किनारे एकत्र गिद्ध के झुंड को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र रही। हरिहरपुररानी ब्लाक क्षेत्र के भंगहा गांव के पास शनिवार को एक कच्चे मार्ग के किनारे खड्ड में 25 से अधिक की संख्या में गिद्धों का झुंड नजर आया। यह झुंड किसी मृत जानवर के शव को खा रहे थे। गिद्धों के झुंड को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र रही और लोग अपनी मोबाइल में फोटो व वीडियो बनाते नजर आ रहे थे। पिछले कुछ सालों से जिले में गिद्ध देखने को नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में भंगहा गांव के पास सालों बाद इतनी तादात में एक साथ गिद्धों का देखा जाना पर्यावरण के लिए अंच्छा संकेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.