लखीमपुरखीरी, सितम्बर 7 -- दो दिन पहले कस्बे के लोगों ने बढ़ाए गए टैक्स के विरोध में प्रदर्शन करते हुए इसे दो दिनों में वापस लेने की मांग की थी। इस पर नगर पंचायत के कोई कार्रवाई न करने पर शनिवार को सैकड़ों लोगों ने नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कस्बे की मेन रोड पर बढ़ाए गए टैक्स के विरोध में नारेबाजी करते हुए तमाम कस्बेवासी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। उनके साथ तमाम पूर्व और मौजूदा सभासद भी शामिल थे। बुधवार को कस्बे के बाशिंदों ने बढ़े टैक्स का विरोध करते हुए नगर पंचायत कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करके दो दिनों में बेतहाशा बढ़ाया गया टैक्स वापस लेने की मांग की थी। अफसरों पर इसका कोई असर न पड़ने पर शनिवार को लोगों ने जुलूस निकाला। उन्होंने मनमाने ढंग से बढ़ाए गए टैक्स को लोगों की परेशानी बढ़ाने वाला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.