सिद्धार्थ, अप्रैल 22 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। गर्मी लगातार तल्ख होती जा रही है। इसका असर मानव जीवन पर तो पड़ने लगा ही है साथ में कुत्ते कुछ ज्यादा प्रभावित नजर आने लगे हैं। वह गर्मी से हिंसक हो कर लोगों को काट कर घायल कर दे रहे हैं। कुत्तों के हिंसक होने से लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन व निकाय प्रशासन की ओर से स्ट्रीट डॉग पकड़ने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है इससे उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी जैसे-जैसे बढ़ेगी कुत्तों के हिसंक होने व लोगों को काटने की घटनाएं बढ़ेंगी। इस बीच दो दिन पहले हिंसक कुत्तों ने इटवा क्षेत्र में दो लोगों को काट कर घायल कर दिया था। शहर के भी शास्त्री नगर में एक कुत्ते ने एक महिला को काट लिया तो जिला अस्पताल जाकर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाना पड़ा। शहर का एक भी वार्ड ऐसा नहीं होगा जहां पर बड़ी संख्या में स्ट्रीट डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.