झांसी, नवम्बर 27 -- बढ़ते पछुआ के कहर से रानी लक्ष्मीबाई का शहर झांसी कंपकंपा उठा है। गुरुवार सुबह सूरज ढीला। एक पहर बाद धूप में आई तेजी ने लोगों के चेहरे खिला दिए। लेकिन, हवाएं लगातार सताती रहीं। वहीं तीसरे दिन भी न्यूनतम पारा 11 तो अधिकतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। शाम होते ही सर्दी ने जोरदारी से झटका दिया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने-वाले दिनों में न्यूनतम पारे में गिरावट की संभावना है। सर्दी पूरे रौ में है। गुरुवार भोर चार बजे से हल्की धुंध और बादलों का डेरा रहा। सुबह 6.49 बजे सूर्योदय हुआ। 11.30 बजे धूप में तेजी आई। पर, हवाएं परेशान करती रहीं। जिससे अस्पताल में भर्ती मरीज का बुरा हाल हुआ। दोपहर 3.30 बजे से अचानक मौसम बिगड़ गया। जिससे घरों में कमरों का टेम्प्रेचर भी काफी लो रहा। शाम 5.28 बजे सूर्यास्त होते ही सर्दी पूरे रंग में आ गई। भ...