फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 17 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर में ट्रेफिक सिस्टम मजबूत नही हो पा रहा है। इससे लोग निकलने में परेशानी उठा रहे हैं। सोमवार की दोपहर मुख्य रोड बढ़पुर में जाम लग गया। इससे वाहनों के पहिये थम गये।उमस भरी गर्मी में लोग जाम में फंसकर परेशान हो गये। मुश्किल से जाम खुला तब लोग इधर से उधर हो सके। हर रोज जाम लग रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग मुख्य रोड किनारे अपने वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे भी जाम की समस्या खड़ी हो रही है। पुलिस इस ओर गंभीर नही हो पा रही है इससे दिक्कतें आ रही हैं। आवास विकास तिराहे के नजदीक भी जाम जैसी स्थिति बन रही है। वहां पर भी समाधान नही हो पा रहा है। बढृपुर में जो जाम लगा उसस्ेा निकलने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.