दुमका, दिसम्बर 20 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़: प्रखंड क्षेत्र में घने कोहरे ने शुक्रवार को जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही घर-आंगन, सड़कें, खेत-खलिहान कोहरे की चादर में लिपटे रहे। दृश्यता कम होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक असर दिहाड़ी मजदूरी करने वाले गरीब तबके पर पड़ा, जिन्हें समय पर काम पर पहुंचने में दिक्कत हुई। पशुपालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं पशु-पक्षी भी ठंड और कोहरे से बेहाल नजर आए। कोहरे के कारण वाहन चालकों को भी सावधानी बरतनी पड़ रही है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तरों को निकलने वाले कर्मचारियों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।ग्रामीण सड़कों पर वाहन बेहद धीमी गति से चलते नजर आए।कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। सुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.