भभुआ, फरवरी 19 -- आधुनिक जूस पार्लरों के खुलने से घटा ग्राहकों का रुझान, रोजगार पर संकट फलों के दाम, अनिश्चित ठिकाना और प्रशासनिक दबाव से गहराई परेशानी (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ठेला लगाकर फलों का जूस बेचने वाले छोटे दुकानदार इन दिनों आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। पहले जहां सुबह से शाम तक ग्राहकों की अच्छी भीड़ लगी रहती थी, वहीं अब आधुनिक जूस पार्लरों और एसी युक्त दुकानों के खुलने से इन पारंपरिक ठेला दुकानदारों की आमदनी में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शहर के कलेक्ट्रेट पथ, बस पड़ाव, अस्पताल मोड़ और बाजार क्षेत्र में वर्षों से जूस बेच रहे ठेला दुकानदार संपत कुमार, रौनक राम, बेचू गुप्ता, शिवकुमार आदि का कहना है कि पहले दिनभर में 150 से 200 गिलास जूस बिक जाते थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर...