मधुबनी, दिसम्बर 19 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। बढ़ती ठंढ को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी किया है। डीएम आनंद शर्मा ने लोगों से अपील की है कि जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का जरूर पालन करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर हम अपना एवं अपनो की शीत लहर से बचाव कर सकते है। उन्होंने कहा की एडवाइजरी का पालन कर इंसान ,पेड़ ,पौधों और फसलों के साथ- साथ पक्षी और पालतू जानवरों को भी शीत लहर से बचाव किया जा सकता है। डीएम ने कहा कि सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों में अलाव की व्यवस्था का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सहायक निर्देशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग को जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण का भी निर्देश दिया गया है। शीत लहरों के दौरान जानवरों और पशुधन को जीविका के लिए अधिक भोजन की आवश्यकता होती है क्योंकि ऊर्जा की आवश्यकता बढ़ जाती है। त...