गुड़गांव, फरवरी 22 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर स्थित लीला एंबियंस गोल्फ ग्रींस में चल रहे 21 गन सल्यूट कॉनकोर्स डी एलीगेंस के दूसरे दिन शनिवार को ऑटो शो प्रदर्शित किया गया। एशिया के सबसे बड़े ऑटो शो को देखने के लिए देश विदेश के लोग पहुंचे। इसमें गुजरात के वडोदरा (बड़ौदा) की महारानी शांथा देवी की कार आकर्षण का केंद्र रही। वर्ष 1948 मॉडल बेंटले मार्क 6 ड्रॉपहेड कूप भी इस विंटेज कार प्रदर्शनी का हिस्सा बनी। यह दुनिया में एक ही कार है। अनूठे इंटीरियर और डिजाइन के साथ यह दुर्लभ कार अब कई वर्षों के बाद भारत लौटी है। इस कार का संरक्षण मदन मोहन ने हासिल किया है। वहीं, राजकोट के महाराज मांधाता सिंह जड़ेजा की कार भी 21 गन सेलूट कांसौर्स डी एलिगेंस का हिस्सा बनीं। राजकोट महाराज की 1928 क्रिसलर पहले दरभंगा के महाराज की शाही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.