बागपत, फरवरी 13 -- बड़ौत। नगर की वाल्मीक धर्मशाला में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें योजना के राष्ट्रीय चेयरमैन ने महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान भाजपा नेता सुधीर मान को योजना का बड़ौत विधानसभा का चेयरमैन नियुक्त किया। शुक्रवार को नगर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे राष्ट्रीय चेयरमैन राकेश प्रजापति व राजकुमार ढिल्लों ने योजना की समीक्षा की। सुधीर मान ने कहा कि वह विधानसभा क्षेत्र के हर गरीब व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए लगातार मेहनत करेंगे। आत्मा राम मौर्य, चंद्रवीर, संजय गर्ग, अमित तोमर, राजेंद्र जाटव, बबलू बाल्मीकि, अविराज, जयदीप अहलावत, अजय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...