बागपत, फरवरी 10 -- बड़ौत। यूजीसी के विरोध में इस्तीफा देने वाले पूर्व पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री बड़ौत की आवास विकास कालोनी में पहुंचे। जहां पर उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ बैठक कर वार्ता की। इस दौरान उन्होंने यूजीसी को लेकर केंद्र सरकार और सामान्य वर्ग के जनप्रतिनिधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शहीद पार्क पर पहुंचकर शहीदों को नमन किया। उसके उपरांत नगर स्थित नीरज वत्स के आवास पर लोगों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एससी एसटी एक्ट को बेहद सख्त बना दिया। यूजीसी एक्ट के नाम पर पिछड़े व सामान्य वर्ग को आमने-सामने लाने की सोची समझी साजिश की जा रही है। इस अवसर पर राधेश्याम एडवोकेट, भाजपा नेता दीपक शर्मा एडवोकेट आचार्य प्रवीण पुलस्त्य, विनीत शर्मा, सुनील शर्मा,नीरज वत्स, प्रदीप शर्मा, योगेंद्र, अमित वशिष्ट ...