मुंगेर, अप्रैल 3 -- मुंगेर, निज संवाददाता । शहर के लाल दरवाजा गीता बाबू रोड में बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक के लिए लगा बैरियर मंगलवार की रात ओवरलोड ट्रैक्टर के धक्के से टूट गया। हालांकि बैरियर टूटने के बाद ओवरलोड ट्रैक्टर वहां से निकलते बना। बैरियर टूटने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा नगर निगम को दी गई। सूचना मिलने पर नगर आयुक्त कुमार अभिषेक ने क्षतिग्रस्त बैरियर की मरम्मत करवा कर दुबारा लगाने का निर्देश निगम के तकनीकी अभियंता को दिया। बता दें कि श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ एनएच 333बी से शहर को कनेक्ट करने हेतु लाल दरवाजा गीता बाबू रोड से एप्रोच पथ तक सड़क का निर्माण नगर निगम द्वारा कराया गया था। चूंकि यह सड़क बीच मुहल्ले से होकर गुजरती है, ऐसे में बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के उद्देश्य से मुहल्लेवासियों के आग्रह पर बैरियर लगाया गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.