लोहरदगा, अप्रैल 6 -- कुडू , प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू थाना क्षेत्र के जिंगी गांव में रविवार की सुबह दो सगे भाइयों के बीच हुए झगड़े में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर कुडू अस्पताल पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल आदित्य कुमार 19 पिता सुखदेव साहू ने बताया कि किसी बात को लेकर हुई कहा-सुनी के बाद उसका बड़ा भाई दीपक साहू ने उसपर पर चाक़ू से वार करने लगा। जिससे उसके चेहरे और शरीर से खून बहने लगा। आदित्य ने बताया कि हमेशा उसका भाई उसके साथ मारपीट करता है। एक बार तो उसके खाने में ज़हर भी मिला दिया था। लेकिन उसके पिता ने देख लिया। जिससे उसकी जान बच गयी थी। फिलहाल पीड़ित ने कुडू थाना पहुंच मामले की जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.