उन्नाव, मार्च 26 -- उन्नाव, संवाददाता। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की धीमी प्रगति बिजली अफसरों के लिए सिरदर्द बन गई है। योजना में बकायेदार कोई खास रुचि नहीं ले रहे हैं। जिसमें विद्युत निगम का लक्ष्य प्राप्त करना मुश्किल हो गया है। अब बिजली निगम उपभोक्ताओं पर सख्ती करेगा। बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। मार्च के बचे पांच दिनों में विशेष अभियान चलाने की तैयारी है। पहले फेज में शुक्लागंज व उन्नाव शहर के बाद ग्रामीण अंचल के सब स्टेशनों पर टीम एक साथ बकाया वसूली करने के लिए उतरेगी। इतना ही नहीं, विजिलेंस टीमों को भी लगाया गया है। विद्युत चोरी के अलावा वह बड़े बकायेदारों के घर कनेक्शन काटने के लिए सयुक्त अभियान चलाएंगे। सम्बंधित क्षेत्रीय जेई के साथ उन्हें इस अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। असल में बिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.